This News Portal is for sale. Interested person may contact

+91 9899 107 797 seontechnologies.in@gmail.com

बिहार मंत्रिमंडल का गठन

Updated on 17 November, 2020

पटना: प्रदेश की नवगठित नीतीश सरकार के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय समेत पांच विभाग होंगे। इनके अलावा वैसे सभी विभाग जाे किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं मुख्यमंत्री उनके भी प्रभार में रहेंगे। राजभवन सचिवालय ने मंगलवार की दोपर सरकार से मिले प्रस्ताव के बाद मंत्रियों के विभाग आवंटन  की अधिसूचना जारी कर दी।

मंत्री और उनके विभाग :

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री - सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन व वैसे विभाग जो किसी को आवंटित नहीं।

तारकिशोर प्रसाद उप मुख्यमंत्री - वित्त विभाग, वाणिज्यकर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन, सूचना प्रावैधिकी, आपदा प्रबंधन, नगर विकास एवं आवास।

रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री - पंचायत राज, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण व उद्योग।

विजय कुमार चौधरी - ग्रामीण कार्य, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क।

विजेंद्र प्रसाद यादव - उर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, योजना एवं विकास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

अशोक चौधरी - भवन निर्माण, समाज कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी व अल्पसंख्यक कल्याण।

मेवा लाल चौधरी - शिक्षा ।

शीला कुमारी - परिवहन।

संतोष कुमार सुमन - लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।

मुकेश सहनी - पशु एवं मत्स्य संसाधन।

मंगल पांडेय - स्वास्थ, कला संस्कृति एवं युवा, पथ निर्माण।

अमरेंद्र प्रताप सिंह - कृषि, सहकारिता व गन्ना उद्योग।

रामप्रीत पासवान - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग।

जिवेश कुमार - श्रम संसाधन, पर्यटन, खान एवं भू-तत्व

रामसूरत कुमार - राजस्व एवं भूमि सुधार व विधि

More Images